Rohit Tomar Arrested: रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2019 के एक पुराने मामले में अदालत द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। (रायपुर रोहित तोमर गिरफ्तार)

पुलिस के अनुसार, रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या सहित करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2013 के एक हत्या मामले में दोनों भाइयों की रिव्यू पिटीशन हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके अलावा सूदखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते रायपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ 8 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। कार्रवाई के दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में वीरेंद्र तोमर (Virendra Tomar Raipur) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच रोहित (Rohit Tomar Raipur) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी।

अब 7 साल पुराने मामले में कोतवाली थाने में दर्ज अपराध के तहत रोहित तोमर को दोबारा गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो मारपीट, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी से संबंधित है। अदालत में पेशी के दौरान गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। (Historysheeter Tomar Brothers Raipur)

DCP उमेश गुप्ता ने वारंट की समीक्षा के बाद एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने रोहित तोमर को गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे फिर से जेल भेज दिया गया है।
https://www.instagram.com/reel/DT79Gm0iWgs/?utm_source=ig_web_copy_link
