CG Student Suicide: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका देख मां के उड़े होश

CG Student Suicide

CG Student Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा से पहले एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा सोमवार को बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी और रात तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। (बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने लगाई फांसी)

परिजनों के अनुसार, छात्रा नारायणी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी। वह अपनी परीक्षा की तैयारी को लेकर परेशान थी। बड़ी बहन ने बताया कि रात 12 बजे तक सभी साथ में पढ़ाई कर रहे थे। सुबह जब मां उठीं तो उन्होंने नारायणी को फांसी के फंदे पर लटका देखा।(Durg Student Suicide) मंजर देख मां चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर पिता और बहनें भी कमरे से बाहर आए। इसके बाद आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी गई। (दुर्ग में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने की आत्महत्या)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Durg Student Suicide Before Board Exam)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *