Fraud notification: पुलिस बनने की चाह रखने वाले युवा इस फर्जी पोस्ट के बहकावे में न आए, पड़ सकते है मुसीबत में

Jagdalpur : बस्तर से एक अहम जानकारी सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस विज्ञप्ति वाले पोस्ट ने अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रही है। इस फर्जी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल टेस्ट 15 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। इस भ्रामक और झूठे दस्तावेज को बस्तर एसपी के नाम से जारी किया दिखाया गया है, लेकिन पुलिस ने इस विज्ञप्ति को पूरी तरह फर्जी बताते हुए बयान जारी किया है।

जारी बयान-

अधिकृत रूप से बस्तर पुलिस के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने बयान जारी कर साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर सूचना सिर्फ PHQ की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया में फैली इस सूचना पर भरोसा न करें, क्योंकि ऐसी फर्जी घोषणाओं के जरिए अभ्यर्थियों से ठगी की आशंका बढ़ जाती है।

भूल के भी न करें ये काम –

पुलिस का कहना है कि कई लोग इस तरह की अफवाहों का फायदा उठाकर पैसों और दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि किए बिना उसकी जानकारी साझा न करें। फिलहाल बस्तर पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है और ऐसे भ्रामक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *