Raipur News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की CM साय से मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही विकास, प्रशासनिक समन्वय और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई।

बैठक में तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *