Raipur News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस बिक्री बंद, नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

Raipur News: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही रायपुर नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पर सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री तत्काल बंद कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Raipur News: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही रायपुर नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पर सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री तत्काल बंद कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।tcw

महादेव घाट-रायपुरा मार्ग पर विशेष निगरानी

महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सावन महीने के दौरान लाखेनगर चौक से महादेव घाट होते हुए रायपुरा मार्ग तक विशेष निगरानी रखी जाए। इस पूरे मार्ग की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि कहीं खुले में मांस बिक्री होती मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News

मुक्तिधामों में जलभराव रोकने के निर्देश

बैठक में महापौर ने मानसून के दौरान शहर के मुक्तिधामों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मुक्तिधाम में जलभराव की स्थिति बनने पर संबंधित जोन कमिश्नर स्वयं मौके पर पहुंचकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

kanwar yatra

30 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा

सावन मास के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, जो 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त महादेव घाट सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।

kanwar yatra

रायपुर में लाखेनगर चौक, रायपुरा और महादेव घाट मार्ग पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने इन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और खुले में मांस बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *