CG Ration Card: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर.. राशन कार्ड बनवाने के लिए बैंक खाते से लेकर AC, फ्रिज, टीवी समेत देनी होंगी ये 40 जानकारियां

CG Ration Card

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने और पात्र हितग्राहियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग ने आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब स्मार्ट पीडीएस 2.0 के तहत बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय 40 बिंदुओं की विस्तृत जानकारी देनी होगी।

नई व्यवस्था के तहत परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते, संपत्ति और घर में उपलब्ध सुविधाओं का विवरण देना अनिवार्य होगा। हालांकि राशन कार्ड की पात्रता संबंधी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संयुक्त पारिवारिक फोटो होगी जरूरी

अब राशन कार्ड पर केवल महिला मुखिया की फोटो नहीं लगेगी। इसके बजाय परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ खिंचवाई गई संयुक्त फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही घर में एसी, फ्रिज, टीवी, एलपीजी कनेक्शन जैसी सुविधाओं और संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी। प्रदेश में वर्तमान में 83.31 लाख से अधिक राशन कार्ड संचालित हैं।

नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया भी बदली

नई व्यवस्था का असर केवल नए आवेदकों पर ही नहीं, बल्कि उन परिवारों पर भी पड़ेगा जो राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना चाहते हैं। अब संबंधित दस्तावेजों के साथ नाम जोड़ने या हटाने का कारण भी बताना अनिवार्य होगा।

CG Ration

अब देनी होंगी ये 40 जानकारियां

  • परिवार के सभी सदस्यों की संयुक्त फोटो
  • सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • परिवार के मुखिया के बैंक खाते का स्टेटमेंट
  • परिवार की संपत्ति का विवरण
  • घर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वैवाहिक स्थिति, शैक्षणिक योग्यता और निवास प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
  • नाम जोड़ने या हटाने का कारण
  • स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन

नई व्यवस्था के तहत सभी आवेदन केवल स्मार्ट पीडीएस 2.0 के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यदि आवेदन में मांगी गई 40 जानकारियां या आवश्यक दस्तावेज अधूरे होंगे तो फॉर्म जमा नहीं हो सकेगा।

स्वीकृति के बाद ऐसे मिलेगा राशन कार्ड

आवेदन स्वीकृत होने के बाद राशन कार्ड का भौतिक वितरण पहले की तरह संबंधित जोन कार्यालयों से किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *