CG Politics: धमतरी में भाजपा द्वारा आयोजित भीड़ तंत्र हटाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली और जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के अलग अंदाज की चर्चा रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे अजय चंद्राकर मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठ गए।
कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें मंच पर आने का आग्रह किया, लेकिन अजय चंद्राकर अपनी जगह से नहीं उठे। इसके बाद पूरे आयोजन में उनकी नाराजगी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
देखें वीडियो–https://www.instagram.com/reel/DfKGngliPKa/?cplk=eXJjcGpvMjlrZjhv
अजय चंद्राकर ने क्या कहा?
अपने संबोधन के दौरान अजय चंद्राकर ने नेताओं के स्वागत-सत्कार को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दिवंगत अहिवारा विधायक को श्रद्धांजलि देने की अपील की जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में उनके तेवर को लेकर चर्चा और तेज हो गई।
कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने अजय चंद्राकर से नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इससे इनकार किया। वहीं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी किसी तरह की नाराजगी की बात को खारिज किया।
हालांकि, भाजपा के इस आयोजन में राजनीतिक मुद्दों से ज्यादा चर्चा अजय चंद्राकर के बदले हुए अंदाज और मंच से दूरी बनाए रखने को लेकर होती रही।



