CG News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, दो महिलाएं घायल

CG News: Surajpur

CG News: Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ओड़गी थाना क्षेत्र के पालकेवरा (Odgi Palkevara village lightning strike) ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का उपचार सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।(Surajpur lightning strike)

सूरजपुर आकाशीय बिजली गिरने से मौत,

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक और महिलाएं ग्राम सचिव के साथ महतारी वंदन योजना की पूर्ण राशि नहीं मिलने और अन्य समस्याओं को लेकर पेड़ के नीचे चर्चा कर रहे थे। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं।(Surajpur lightning strike youth death)

हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आपदा राहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *