Raigarh Bus Accident: बस-ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, एक यात्री की मौत; 15 घायल

Raigarh Bus Accident

Raigarh Bus Accident: रायगढ़ के खरसिया-छाल रोड पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी। इसी दौरान छाल रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस और ट्रेलर दोनों के चालकों को दुर्घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *