छत्तीसगढ़ में 126 दिन से धरने पर बैठे बीएड सहायक शिक्षकों को सरकार ने बहाल कर दिया है.ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किये जायेंगे. साय कैबिनेट की मीटिंग में ये अहम फैसला लिया गया.ये सभी सहायक शिक्षक नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर बैठे थे.शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को खत्म हुआ था. सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था.
बता दे कि धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने समायोजन की मांग करते हुए कई कठिन परीक्षाएं दी, कभी उन्होंने सामूहिक मुंडन करवाया कभी खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कभी अंगारों में चलकर प्रदर्शन किया. सभी शिक्षक लगातार समायोजन की मांग पर अड़े रहे ,जिसके बाद आखिरकार उन्हें बहाल कर दिया गया है.
