CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन चलेगी शीतलहर, 13 जिलों में यलो अलर्ट; अंबिकापुर 10 साल में सबसे ठंडा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल पारा तेजी से नीचे जा रहा है, लेकिन इसके बाद आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

तेज ठंड के कारण सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में मलेरिया फैलने की आशंका जताई गई है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई क्षेत्रों में भी शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कोरिया, राजनांदगांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कुल 13 जिलों के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम है। रायपुर में भी पिछले नौ सालों में दूसरी बार तापमान 13°C तक गिर गया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर सबसे ठंडा; रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 29.8°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 6.5°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। नवंबर में पिछले 10 वर्षों में पहली बार अंबिकापुर में तापमान इतना नीचे गया है।

अंबिकापुर में साल 2024 में न्यूनतम तापमान 7.3°C रिकॉर्ड किया गया था, जबकि नवंबर माह का अब तक का सबसे कम तापमान 4.2°C वर्ष 1970 में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *