Dongargarh Naxal Encounter: डोंगरगढ़ जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

ongargarh Naxal Encounter

Dongargarh Naxal Encounter: राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्रांतर्गत कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल जवान ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान आशीष शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फोर्स पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संयुक्त बल ने मोर्चा संभाला और लंबे समय तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं।

मुठभेड़ के दौरान जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शहादत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जवान के घायल होने और बाद में शहीद होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शहीद जवान की शहादत से पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *