Raipur News: छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने अधिकारियों के ठिकानों पर बुधवार सुबह ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रदेशभर में एक साथ 20 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड मारी गई है।
7 जिलों में दबिश
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी।

अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों, और पैतृक संपत्तियों की जांच की जा रही है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है।
