CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अंधड़-बारिश का अलर्ट, लू पर लगा ब्रेक

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश होने से लू के थपेड़ों से राहत मिली है। बादलों के कारण राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं थम गई हैं, जिससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

tcw

रविवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव का असर पूरे मई के पहले सप्ताह तक रहेगा, जिससे भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय सिस्टम के कारण 30 अप्रैल से ही उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं। पिछले पांच दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चली हैं। सोमवार को भी संभाग के कई हिस्सों में अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अंबिकापुर का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जिससे लोग लू से परेशान थे। लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते तापमान नियंत्रित बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ठ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह स्थिति बनी हुई है और अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *