Durg Murder: नयापारा पंचशील नगर में अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Durg Murder: दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा पंचशील नगर में शनिवार सुबह एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से एक बड़ा पत्थर, जिस पर खून के निशान हैं, और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या रात में की गई और शव को सुबह सड़क किनारे फेंका गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Durg Murder:
दुर्ग के नयापारा पंचशील नगर मे युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और लोग दहशत में हैं।

पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *