Bilaspur Accident: जर्जर मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत

Bilaspur Accident:

Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केकती में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

tcw

मृतक की पहचान महेंद्र कश्यप, पिता बलदाऊ कश्यप, निवासी केकती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। अचानक दीवार गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया और मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *