Raipur Mahapuran: रायपुर में 35 दिवसीय महापुराण कथा महोत्सव, जानें तारीख

Raipur Mahapuran

Raipur Mahapuran: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस वर्ष पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पहली बार 35 दिवसीय चार महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 11 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसिद्ध कथावाचक राधा रासबिहारी शरण महाराज ने महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन टिल्लू चौक, लाखे नगर में होगा, जहां 35 दिनों तक लगातार चार महापुराणों की कथा सुनाई जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

tcw

पुरुषोत्तम मास को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दौरान कथा, पूजा और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसी उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।

महोत्सव में जजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 2100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने धर्म प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से दान और सहयोग करने की अपील की है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि श्रद्धालुओं को एक साथ जुड़ने और भक्ति के वातावरण में समय बिताने का अवसर भी देगा। 35 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव रायपुर में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम बनने जा रहा है।

कथा कार्यक्रम शेड्यूल

• 11 मई 2026 – भव्य कलश यात्रा
• 12 मई से 20 मई – श्रीमद देवी भागवत कथा
• 21 मई से 28 मई – श्री महापुराण कथा
• 29 मई से 6 जून – श्री रामचरित मानस कथा
• 7 जून से 14 जून – श्रीमद भागवत महापुराण कथा
• 15 जून – महापूर्णाहुति एवं महाप्रसादी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *