CG Breaking: दिवाली से पहले NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 5% वेतन वृद्धि का तोहफा; 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को फायदा

CG Breaking: छत्तीसगढ़ शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। शासन के इस आदेश से राज्य के 14 हजार से अधिक NHM कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं, केवल उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। अनुमान के मुताबिक करीब 1500 से अधिक कर्मचारियों को इस वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाएगा।

बहाली का इंतजार जारी

बता दें कि वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने 33 दिनों तक हड़ताल की थी। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। हड़ताल समाप्ति के बाद हुई वार्ता में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब कर्मचारी अपनी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *