Kondagaon Murder: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभर्री के जंगल में 6 दिसंबर 2025 को मिली सिर-धड़ से अलग शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अज्ञात शव की पहचान लछिन्दर पांडे, निवासी ग्राम बाड़ागांव के रूप में हुई थी।
जांच में पता चला कि मामूली विवाद के चलते लछिन्दर पांडे की हत्या की गई। पुलिस ने 8 दिसंबर को मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं, उसका छोटा भाई रामू नेताम फरार था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने लगातार प्रयास कर 24 दिसंबर 2025 को धमतरी जिले के खैरभर्री गांव से रामू नेताम (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
