Naxal Encounter: कंधमाल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, CC मेंबर गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: कंधमाल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, CC मेंबर गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। चाकापाड़ इलाके में चल रहे सघन नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों ने सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर गणेश उईके सहित कुल 6 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, कंधमाल जिले के चाकापाड़ क्षेत्र में बीती रात से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। बीती रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर किया था, जिनमें सुकमा निवासी एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बारी उर्फ राकेश और बीजापुर का अमृत दलगम सदस्य शामिल था। इन दोनों नक्सलियों पर कुल 23 लाख 65 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से दो हथियार भी बरामद किए गए थे।

वहीं गुरुवार सुबह फिर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला और दो पुरुष नक्सलियों को मार गिराया। इनमें नक्सली संगठन का बड़ा चेहरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके भी शामिल है। गणेश उईके तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था और साउथ सब जोनल कमेटी का इंचार्ज था। उसकी तलाश 7 राज्यों में लंबे समय से की जा रही थी।

इस बड़े ऑपरेशन में ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की 20 टीमें और सीआरपीएफ की 3 टीमें शामिल रहीं। पूरे अभियान की निगरानी उड़ीसा पुलिस के डीआईजी ऑपरेशन आईपीएस अखिलेश्वर सिंह और कंधमाल एसपी द्वारा की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से 2 INSAS राइफल और 1 रायफल 303 भी बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *