Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: इतने कनेक्शन पूरे होते ही बंद होगी उज्ज्वला योजना, जल्द ऐसे करें आवेदन…

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन देने को मंजूरी दी है। इस निर्णय से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के प्रयास और मजबूत हुए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर लागू होगी और तय लक्ष्य पूरा होते ही बंद कर दी जाएगी। (Free LPG Connection CG)

लक्ष्य पूरा होते ही योजना होगी बंद

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य धुएं वाले चूल्हों से महिलाओं को राहत दिलाना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना था। अब तक देशभर में इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 33 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने घोषणा की है कि 25 लाख अतिरिक्त कनेक्शन पूरे देश में दिए जाएंगे। जैसे ही यह लक्ष्य पूरा होगा, योजना समाप्त कर दी जाएगी। इसी कारण छत्तीसगढ़ और बिलासपुर जिले में पात्र महिलाओं से शीघ्र आवेदन करने की अपील की जा रही है। (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आवेदन प्रक्रिया)

कौन कर सकता है आवेदन (Ujjwala Yojana Apply)

योजना के लिए पात्रता की कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक महिला या उसका परिवार सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। परिवार के पास थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं होना चाहिए। कुल 13 बिंदुओं के आधार पर पात्रता तय की जाती है। ऐसे गरीब परिवार, जिनके घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता का निर्धारण वंचना घोषणा पत्र के आधार पर किया जाएगा, जिसका सत्यापन जिला उज्ज्वला समिति द्वारा होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

महिलाएं नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ऑनलाइन http://pmuy.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क गैस चूल्हा, पहला रिफिल, जमा-रहित सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड और प्रशासनिक शुल्क में छूट दी जाएगी।

गैस उपयोग में हुआ वृद्धि

आंकड़ों के अनुसार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में एलपीजी के उपयोग में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में जहां औसतन 3 रिफिल प्रति वर्ष होते थे, वहीं अब यह बढ़कर 4.47 रिफिल प्रति वर्ष हो गया है। यह योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *