Bilaspur Viral Video: नशे में धुत युवक-युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, कार के सामने कूदकर मरने का नाटक, VIDEO वायरल

Bilaspur Viral Video

Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक और युवती का सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तालापारा निवासी युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। इस दौरान युवती ने सरेआम युवक को थप्पड़ जड़ दिया, वहीं कुछ देर बाद कार के सामने कूदकर मरने का नाटक भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई और हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गई। सड़क पर हो रहे इस घटनाक्रम को देखकर राहगीर रुक गए और किसी ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों तालापारा क्षेत्र के निवासी हैं। विवाद के दौरान दोनों नशे की हालत में नजर आए, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। कार के सामने कूदने की कोशिश के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *