Guru Khuswant Sahib:रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दौरे से लौटते वक्त आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमला हो गया। लौटते समय उनकी चलती गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। गाड़ी का कांच टूट गया, हालांकि विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधायक खुशवंत साहेब नवागढ़ क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा बायपास रोड के पास उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। गनीमत रही कि उस वक्त गाड़ी की रफ्तार कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हमला क्यों किया गया, हमलावर कौन थे – इसका खुलासा नहीं हो सका है। विधायक सुरक्षित हैं और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
