Raipur Breaking: नगर पालिका अध्यक्ष ने CMO को धमकाया, कहा- डंडा मंगवाकर नंगा करके मारूंगा

Raipur Breaking: रायपुर जिले के अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए निधि से भुगतान कराने के दबाव को लेकर विवाद हुआ था। अधिकारियों की शिकायत पर अभनपुर थाने में नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

20 मिनट तक गाली-गलौज का आरोप

अधिकारियों के मुताबिक, घटना 13 अगस्त की है। आरोप है कि बिना काम हुए भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया गया। जब अधिकारियों ने आपत्ति जताई तो नगर पालिका अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

डंडा मंगवाकर नंगा करके मारूंगा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष ने अधिकारियों को धमकाते हुए कहा- नंगा करके मारूंगा । इतना ही नहीं, मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान अधिकारियों को लगातार डराने-धमकाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *