Sukma IED Blast: IED ब्लास्ट की चपेट में आई महिला आरक्षक, गंभीर रूप से घायल; एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

Sukma IED Blast

Sukma IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरुवार दोपहर एरिया डोमिनेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना आज दोपहर लगभग 1:30 बजे उस समय हुई जब सुरक्षाबल इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान महिला आरक्षक अनजाने में IED पर पैर रख बैठी, जिसके विस्फोट से उसके पैर में गंभीर चोट आई। साथ मौजूद जवानों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया।

महिला आरक्षक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस का मानना है कि इस IED को माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया था। मामले में थाना फूलबगड़ी पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *