Raipur Murder: रायपुर अमलीडीह कॉलोनी में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Raipur Murder:

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह अमलीडीह इलाके में रिहायशी कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। (Raipur Amlihdih Yuvti Ki Lash)

मिली जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है और बाद में शव को यहां फेंका गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से सबूत जुटाए। (रायपुर अमलीडीह में मिली युवती की लाश)

फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज की जांच भी शुरू कर दी गई है। (Raipur Amlihdih girl body)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *