Raipur Gang Rape: रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के भी घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।![]()
सरोना शराब भट्ठी में पिलाई दारू
महिला की शिकायत के अनुसार घटना की शुरुआत सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास हुई। आरोप है कि वहां महिला को शराब पिलाई गई। इसके बाद उसकी हालत का फायदा उठाकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया।
स्कूल मैदान में महिला से गैंगरेप
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक स्कूल मैदान में भी उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया।
3 आरोपी गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में एक नाबालिग के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।


