Bilaspur Rape: शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद मुकरा आरोपी

Bilaspur Rape

Bilaspur Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज छात्रा और आरोपी गौरव दुबे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। बाद में जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

इसके बाद पीड़िता ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 89 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *