Agniveer: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा के अवसर को मंजूरी दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय के तहत अग्निवीरों को चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही निर्धारित चयन प्रक्रिया और मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह फैसला अग्निवीरों के अनुभव, प्रशिक्षण और कौशल का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा। इससे देश की रक्षा व्यवस्था को प्रशिक्षित और अनुभवी युवाओं की क्षमताओं का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम सैन्य सेवा के प्रति समर्पित युवाओं के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।



