CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के 7 IPS अधिकारियों का तबादला, अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई SP, यहां देखें लिस्ट 

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत कुल 7 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने यह आदेश जारी किया।

 

आदेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से DIG पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के SP IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल और नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है।

 

अंकिता शर्मा को मिली राजनांदगांव की जिम्मेदारी

 

सक्ति जिले की SP अंकिता शर्मा को अब राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का SP बनाया गया है, और प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का नया SP नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें।

यहां देखें लिस्ट- 

हाल ही में हुआ था IAS अफसरों का ट्रांसफर

 

इससे पहले 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में भी फेरबदल किया गया था।

 

उस दौरान जितेंद्र यादव को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया था, जबकि पी. दयानंद को जनसंपर्क विभाग से मुक्त कर उनकी जगह डॉ. रोहित यादव को नियुक्त किया गया।

 

जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गईं, जबकि कुछ को मौजूदा प्रभारों से मुक्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *