Women Smoking Risks: लड़किया पीती है सिगरेट तो नहीं बन पाएंगी माँ, इन गंभीर समस्याओं का खतरा

Women Smoking Risks:

Women Smoking Risks: धूम्रपान का चलन महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। कई महिलाएं सिगरेट और शराब को सामाजिक या आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक मानकर अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुकी हैं। हालांकि चिकित्सक लगातार इसके गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति चेतावनी दे रहे हैं।Women Smoking Pregnancy Risks

राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षा दिवस पर चेतावनी (Women Smoking Health Risks)

11 अप्रैल को राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, औसतन हर दिन 52 से 70 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु प्रसव या उससे संबंधित जटिलताओं के कारण होती है।

धूम्रपान का गर्भावस्था और प्रजनन पर प्रभाव (Women Smoking Pregnancy Risks)

  • डॉ. आस्था दयाल (सीके बिरला अस्पताल) और डॉ. दीप्ति अस्थाना (फोर्टिस अस्पताल) के अनुसार, धूम्रपान महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर गंभीर असर डालता है।
  • धूम्रपान करने वाली महिलाओं में गर्भपात का खतरा 25-30% अधिक रहता है।
  • प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बच्चे को आईसीयू में रखा जाना पड़ता है।
  • धूम्रपान करने वाली महिलाओं के बच्चे का वजन कम और स्वास्थ्य कमजोर होता है।
  • लंबे समय तक धूम्रपान करने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता 30% तक कम हो सकती है।
  • सिगरेट पीने वाली महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक होता है।
  • अनियमित मासिक धर्म और बांझपन जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

विशेषज्ञों की सलाह

डॉ. आस्था और डॉ. दीप्ति का कहना है कि युवतियों और महिलाओं को अपनी भविष्य की मां बनने की क्षमता और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए धूम्रपान छोड़ना अत्यंत आवश्यक है। यह कदम न केवल उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बल्कि उनके बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *