CG Weather Update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, अगले 5 दिन तक बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों में 24 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 26 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा के हालात बनेंगे। अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

इस बारिश का असर खेतों में रखी फसलों पर पड़ सकता है। जिन क्षेत्रों में धान की कटाई हो चुकी है लेकिन फसल अभी खेतों में पड़ी है, वहां धान के खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।

रायपुर का मौसम आज

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *