Sukma Murder: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोना (Jadu Tona Murder Sukma) करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला? (Jadu Tona Murder Sukma)
मृतक की पहचान किसके हिंगा,(Kiske Hinga Murder) निवासी बोरगुड़ा पोंगाभेज्जी के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करता था। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों को शक हुआ कि किसके हिंगा जादू-टोना करता है। इसी शक के चलते गांव के ही दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

2 आरोपी गिरफ्तार (Black Magic Case Sukma)
घटना की जानकारी मिलते ही केरलापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
