Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर (Independence Day Raipur) के पुलिस परेड ग्राउंड (Police Parade Ground Raipur) में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने रूट-चार्ट, पार्किंग व्यवस्था (Raipur Parade Ground Parking) और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी की है।
![]()
पार्किंग व्यवस्था और रूट-चार्ट (Raipur Independence Day Route Chart)
1. लाल कार पासधारी वाहन – PWD चौक, छग कॉलेज, कुंदन पैलेस, PWD कॉलोनी होते हुए MT वर्क्स शॉप गेट से होकर वायरलेस ऑफिस के सामने स्थित VIP पार्किंग में प्रवेश करेंगे।
2. बिना पासधारी वाहन – सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की जाएगी। वहां से पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से प्रवेश मिलेगा।
3. स्कूल बसें – धमतरी गेट से छात्र-छात्राओं को उतारकर विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ पार्किंग में बसें खड़ी होंगी।
4. सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर से बिना पासधारी वाहन – विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल पुलिस लाइन धमतरी गेट से प्रवेश।
5. PWD चौक से आने वाले बिना पासधारी वाहन – सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में वाहन पार्क कर आरआई गेट से पैदल प्रवेश।
6. कार्यक्रम स्थल के चारों ओर रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
7. मीडिया OB वैन – पुलिस लाइन धमतरी गेट से प्रवेश कर हेलीपैड के पास पार्क होगी।
यातायात डायवर्जन (Raipur Parade Ground Parking)
पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
सामान्य यातायात को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं (Police Parade Ground Raipur)
कार्यक्रम स्थल पर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा-तंबाकू, माचिस-लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, धारदार हथियार, ब्लेड, पटाखा, खतरनाक वस्तु, भड़काऊ पोस्टर, गुब्बारे, गेंद, लाठी, हॉकी-स्टिक, प्रचार सामग्री, लाउड हैलर, हॉर्न, रेडियो, पालतू जानवर ले जाना सख्त मना रहेगा।
