Balodabazar Murder: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं कक्षा की छात्रा ने अपने दादा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार को पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा में हुई।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मृतक 50 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव (Purushottam Yadav Murder) अपनी दो पोतियों के साथ ग्राम अमेरा में रहता था। बेटा रायपुर में मजदूरी करता है। पुरुषोत्तम सब्जी बेचने का काम करता था और अक्सर अपनी बड़ी पोती को मोबाइल (mobile phone dispute murder) के अधिक इस्तेमाल को लेकर डांटता था।

पोती ने दादा को कुल्हाड़ी से काटा (Granddaughter Kills Grandfather)
घटना के दिन भी पोती किसी से कॉल पर बात कर रही थी, जिसे देखकर दादा ने फटकार लगाई। गुस्से में आकर पोती ने छोटी बहन के स्कूल जाने के बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को गुमराह करती रही पोती (Poti Ne Ki Dada Ki Hatya,)
वारदात के बाद आरोपी छात्रा ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी और लोगों को सूचना दी कि दादा की हत्या हो गई है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलती रही। जांच में पता चला कि वह स्कूल गई ही नहीं थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पोती को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी पोती को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। हत्या का कारण दादा द्वारा मोबाइल इस्तेमाल और अन्य कामों को लेकर की जाने वाली रोक-टोक बताया गया है।
