Balrampur Murder: पिता के बार-बार काम करने की बात पर भड़का बेटा, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Murder:

Balrampur Murder: बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत रेहड़ा में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परमेश्वर अक्सर अपने बेटे राकेश कुमार को काम करने के लिए कहा करता था। इसी बात से नाराज होकर रविवार को आरोपी पुत्र ने पिता पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर राकेश ने डंडे से अपने पिता को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *