CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 17 सितंबर से तीव्रता में कमी आने की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: Raipur: दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जारी है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार को भी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों को भिगो दिया। मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात (lightning alert in CG) की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट

15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं जगदलपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में बारिश का आंकड़ा

राजनांदगांव: 6 सेमी

बलरामपुर: 5 सेमी

बिलासपुर: 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

CG Rain Alert

मौसम का पूर्वानुमान (CG Rain Alert)

16 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 17 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश भी होगी। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रह सकता है।

CG Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *