CG News: पुलिस को चकमा देकर आरोपी महिला फरार, 3 आरक्षक निलंबित

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस कस्टडी से चोरी की आरोपी महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला रेखा सोरी को पूछताछ के लिए बालोद कोतवाली थाने लाया गया था। इसी दौरान महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।tcw

3 आरक्षक सस्पेंड

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 3 आरक्षकों शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपी की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि फरार आरोपी महिला की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। महिला के खिलाफ अलग से मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *