Raipur Lift Accident: राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 अपार्टमेंट में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अपार्टमेंट की लिफ्ट बेकाबू होकर सीधे आठवीं मंजिल के मेंटेनेंस-रूम की सीलिंग से टकरा गई। घटना 24 नवंबर रात 11 बजे की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि टक्कर के वक्त लिफ्ट के अंदर कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, एक मां-बेटी कार्यक्रम से लौटकर ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने बटन दबाया, लिफ्ट नीचे तो आई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अचानक लिफ्ट तेज रफ्तार से ऊपर की ओर बढ़ी और आठवीं मंजिल पर जाकर जोरदार आवाज के साथ मेंटेनेंस-रूम की सीलिंग से टकरा गई। यह पूरी घटना अपार्टमेंट के CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…



हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस को भी अभी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। लेकिन CCTV फुटेज वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
