CGPSC 2025 Recruitment: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के शामिल हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा में 28 पद, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 14 पद रखे गए हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक किए जा सकेंगे।

पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा
इस बार परीक्षा पैटर्न में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। पिछले वर्ष की तरह प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। सिलेबस भी वही रहेगा। बता दें कि पिछली बार CGPSC ने 246 पदों पर भर्ती की थी।
4 साल बाद फिर CMO की भर्ती
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पदों के लिए 2019 में भर्ती नियमों में बदलाव हुआ था, जिसके बाद इन्हें राज्य सेवा परीक्षा में शामिल कर लिया गया।
CGPSC 2020 में 6 पद शामिल किए गए थे। अब लगभग 4 साल बाद फिर से CMO के इतने बड़े स्तर पर पदों की घोषणा की गई है।
