CG Navodaya Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी

Navodaya Admission 2027

CG Navodaya Admission: पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या पोर्टल लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।

CG News

तकनीकी परेशानी पर हेल्प डेस्क से ले सकेंगे सहायता

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या असुविधा होने पर विद्यार्थी और अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों की सहायता और जरूरी जानकारी के लिए विद्यालय की ओर से हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 9907175081 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर परीक्षा से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *