छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 5 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार कर चुका है अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 6 मार्च से छत्तीसगढ़ में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

ड्राई मौसम के चलते रविवार को जगदलपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा था। सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
