7 पन्नों के जवाब के साथ ED Office पहुंचे मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन…

Raipur News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने 7 पन्नों का लिखित जवाब सौंपा। ईडी ने उनसे कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर तीन अहम बिंदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने मलकीत सिंह गैदू से कांग्रेस भवन निर्माण से जुड़े वित्तीय लेनदेन, फंडिंग स्रोत और अनुमति प्रक्रियाओं पर सवाल किए। गैदू ने सभी सवालों के जवाब लिखित रूप में 7 पन्नों में पेश किए।

 

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर का घेराव किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *