CG Weather Update: अगले 5 दिन तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी, जानिए रायपुर का हाल…

CG Weather Update

CG Weather Update: राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात और भारी वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी (CG Rain Alert)

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना (Heavy rain in CG)

ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 2 दिन बाद नया लो-प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज बारिश हो सकती है।

CG Rain Alert

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट ( IMD Alert CG)

ऑरेंज अलर्ट : गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

येलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर।

रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इसे भ पढिये-

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की संभावना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *