CGMSCL News: सरकारी अस्पतालों में भेजी गई घटिया दवा, 9M इंडिया लिमिटेड पर कार्रवाई, CGMSCL ने जारी किया नोटिस

CGMSCL News

CGMSCL News: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9M इंडिया लिमिटेड (9M India Limited) को नोटिस जारी किया है। निगम की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी द्वारा 2024 में सप्लाई की गई पैरासिटामोल 500mg और 650mg टैबलेट (Paracetamol Tablets) की खेप में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां हैं।

Chhattisgarh Medical Services Corporation

शिकायतों के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि दवा की कुछ बैचों पर काले धब्बे पाए गए, जो इन्हें सामान्य उपयोग के लिए असुरक्षित बनाते हैं। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने कंपनी को निर्देश दिया है कि इन सभी संदिग्ध बैचों को तुरंत अस्पतालों और दवा गोदामों से वापस लिया जाए और उनकी जगह नई एवं उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

9M India Limited

कंपनी को दी गई चेतावनी (CGMSCL Notice)

CGMSCL ने कंपनी को सख्त चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो निविदा नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

पहले भी उठे थे सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले भी CGMSCL (Chhattisgarh Medical Services Corporation) ने सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध दवा बैचों पर रोक लगाई थी, ताकि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। यह ताज़ा मामला राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में दवाओं की गुणवत्ता निगरानी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *