Raigarh Rape Case: रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 के वर्तमान पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है।

पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप (Raigarh Parshad son rape FIR)
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी आतिश चौहान (Atish Chauhan rape case) ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब भी उसने विवाह की बात उठाई, आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और कोई ठोस जवाब नहीं दिया। बाद में पीड़िता को एहसास हुआ कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला, FIR दर्ज
कोतरारोड थाना पुलिस (Kotraroad police Raigarh) ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान पर छापेमारी भी की, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOidCo7iucS/?igsh=aXR3YzdrdjJkdHF0
