CG High Court: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत की गई थी। बिलासपुर स्थित यह देश का 19वां उच्च न्यायालय है। स्थापना के बाद से अब तक 16 न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल चुके हैं।![]()
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का उद्घाटन 1 नवंबर 2000 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एन. कृपाल ने किया था। हाईकोर्ट की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहले स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति डब्ल्यू.ए. शिशाक ने जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने 5 दिसंबर 2000 से 15 जनवरी 2002 तक पद पर कार्य किया।
वर्तमान में न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 7 सितंबर 2026 से पदभार संभाला है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी संभाल चुके जिम्मेदारी
स्थायी मुख्य न्यायाधीशों के अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुछ समय के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों ने भी जिम्मेदारी संभाली। न्यायमूर्ति आर.एस. गर्ग ने 1 नवंबर 2000 से 1 नवंबर 2001 तक और न्यायमूर्ति जगदीश भल्ला ने 19 मई 2007 से 1 फरवरी 2008 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया।
16 मुख्य न्यायाधीशों की सूची
- न्यायमूर्ति डब्ल्यू.ए. शिशाक – 5 दिसंबर 2000 से 15 जनवरी 2002 तक – करीब 1 साल 1 माह
- न्यायमूर्ति के.एच.एन. कुरंगा – 6 फरवरी 2002 से 10 मई 2004 तक – करीब 2 साल 3 माह
- न्यायमूर्ति ए.एस.वी. मूर्ति – 28 मई 2004 से 7 जनवरी 2005 तक – करीब 7 माह
- न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक – 14 मार्च 2005 से 1 अक्टूबर 2005 तक – करीब 6 माह
- न्यायमूर्ति एस.आर. नायक – 17 नवंबर 2005 से 31 दिसंबर 2006 तक – करीब 1 साल 1 माह
- न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू – 12 फरवरी 2007 से 17 मई 2007 तक – करीब 3 माह
- न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता – 2 फरवरी 2008 से 9 अक्टूबर 2012 तक – करीब 4 साल 8 माह
- न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह – 22 अक्टूबर 2012 से 8 अक्टूबर 2014 तक – करीब 1 साल 11 माह
- न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा – 9 अप्रैल 2015 से 11 मई 2016 तक – करीब 1 साल 1 माह
- न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता – 16 मई 2016 से 16 फरवरी 2017 तक – करीब 9 माह
- न्यायमूर्ति टी.बी. राधाकृष्णन – 18 मार्च 2017 से 6 जुलाई 2018 तक – करीब 1 साल 3 माह
- न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी – 7 जुलाई 2018 से 26 मार्च 2019 तक – करीब 8 माह
- न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन – 6 मई 2019 से 31 मई 2021 तक – करीब 2 साल
- न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी – 12 अक्टूबर 2021 से 10 मार्च 2023 तक – करीब 1 साल 5 माह
- न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा – 29 मार्च 2023 से 4 सितंबर 2026 तक – करीब 3 साल 5 माह
- न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र – 7 सितंबर 2026 से वर्तमान तक


