CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि रायपुर (Raipur Weather), दुर्ग और गरियाबंद समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (IMD Alert CG)
मौसम विभाग ने कहा है कि बालोद जिले में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। (Heavy rain in CG)

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी (CG Rain Alert)
रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और मोहला-मानपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश, तेज अंधड़ और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी से सिस्टम सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय हुआ है। इसका असर अगले 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में दिखेगा। इससे कई इलाकों में लगातार बारिश और अंधड़ की स्थिति बन सकती है।
