CG Weather Update: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भारी बारिश, बिजली गिरने की संभावना; मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बारिश के सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार में सुबह से तेज पानी बरस रहा है। वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश के चलते केलो डैम के 3 गेट खोल दिए गए, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (IMD Alert CG)

मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

CG Rain Alert

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी (CG Rain Alert)

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम समेत 25 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम बारिश की आशंका है।

नया सिस्टम से भारी वर्षा की संभावना (Heavy rain in CG)

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे बढ़ते हुए 27 सितंबर तक दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच सकता है। इसके असर से 26 सितंबर से बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

lightning alert in CG

रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। आज का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather Update : बस्तर और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *