CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में बही कार, महिला समेत तीन लोग थे सवार, देखें वीडियो

CG Heavy Rain

CG Heavy Rain: Sarangarh: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार रात से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश ने तांडव मचा रखा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ इलाके में भी हालात बेकाबू हो गए हैं।

सारंगढ़ उफनते नाले में बही कार

विक्रमपाली नाले में बह गई कार (Vikrampali Nala me Car)

बिलाईगढ़ मुख्यालय स्थित नाला अपनी सीमा लांघ गया है। यहां पानी 2-3 फीट ऊपर तक बह रहा है। इसी दौरान सरिया के विक्रमपाली किंकारी नाला को पार करने की कोशिश कर रही एक स्विफ्ट कार तेज धार में बह गई। (Sarangarh Vikrampali Nala me Car)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। कार ओडिशा की बताई जा रही है, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बरमकेला से ओडिशा को जोड़ने वाला यह एकमात्र रास्ता है, लेकिन लगातार बारिश और उफनते नाले ने यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है।

3 लोगों ने तैरकर बचाई जान

कार बहने लगी तो चालक ने दरवाजा खोला और महिला समेत तीनों लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। हालांकि, कार देखते ही देखते नाले की तेज धारा में बह गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *